banner
Sep 20, 2022
307 Views

    हरियाणा कांग्रेस सेवादल के सह अध्य्क्ष श्री इन्दर सिंह सैनी के समक्ष जनता  ने समस्याएं सुनाई और अपनी आप बीती रखी ,

Written by
banner
  इन्दर सिंह सैनी ने उठाई आम लोगो की आवाज , प्रशाशन व् सरकार की गिनाई नाकामियां 
नॉट –
    हरियाणा कांग्रेस सेवादल के सह अध्य्क्ष श्री इन्दर सिंह सैनी के समक्ष जनता  ने समस्याएं सुनाई और अपनी आप बीती रखी ,
  श्री इन्दर सिंह सैनी ने कहा की हरियाणा  में सरकारी  अधिकारी और कर्मचारी  बेलगाम  हो गए है ,  जिस प्रकार लगातार अपराध और कुशाशन बढ़ता जा रहा है इससे मालूम होता है कि हरियाणा  में  मुख्यमंत्री की अधिकारियो पर नहीं है कोई पकड़ ,
   रोज चोरी , लूट की घटनाये बढ़ती जा रही है , पुलिस प्रशाशन सिर्फ नाको पर रिश्वत बटोरने में लगा है , आज आमजन को पुलिस का कोई फायदा नहीं है , घटनाये बढ़ रही है ,और पुलिस व् अन्य प्रशाशन मिल आमजन को ही परेशान करने पर तुला है
 हाल ही में गुडगाँव के सेक्टर 22  में रेहड़ी और पटरी वालों से  मामला उगाही क़े तौर पर सामने आया है रेहड़ी पटरी बालों ने यह शिकायत हरियाणा कांग्रेस सेवादल के सह अध्यक्ष इंदर सैनी से की, तो सैनी जी ने निगम जोइट कमिश्नर विजय यादव से संपर्क किया, तो विजय यादव ने अपना पल्ला झांड़ते हुए कहा कि यह मामला किसी और क़े पास है और फ़ोन काट दिया, निगम कमिश्नर से सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने फ़ोन ही नहीं उठाया  ऑफिस पर गए तो वहाँ भी नहीं मिले श्री इन्दर सैनी ने कहा है कि जनता क़े टैक्स का पैसा हरियाणा  सरकार फिजूल में खर्च कर रही है , ऐसे लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों पर शीघ्र कार्यबाही की जाये  जो कर्मचारी भ्रस्टाचार में लिप्त हैं
साथ ही श्री सैनी ने कहा की कांग्रेस सदा आमजन व् भारत की हर गरीब असहाय जनता के साथ खड़ी है , श्री सैनी ने सरकार व् प्रशाशन को  गरीब रेहड़ी वालों की रेहड़ी छोड़ी जाने की अपील की है , ऐसा ना होने पर   कांग्रेस सेवादल निगम कमिश्नर क़े खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा श्री सैनी ने  जनता को विश्वास  दिलाया कि किसी गरीब, असहाय आदमी क़े साथ अत्याचार नहीं होने देंगे श्री इन्दर सैनी ने कहा है कि कांग्रेस सेवादल हर ब्यक्ति के साथ खड़ा है  |
banner

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *