banner
Jun 16, 2020
669 Views

गुरुग्राम को क्यों कहा जाता है गुरुग्राम , जानिए पूरी जानकारी गुरुग्राम की

Written by
banner

विषय :- गुरुग्राम को क्यों कहा जाता है गुरुग्राम , जानिए पूरी जानकारी गुरुग्राम की

नॉट :-

गुरुग्राम , भारतीय राज्य हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह हरियाणा के ४ प्रमण्डलों में से भी एक है। गुरुग्राम हरियाणा का ओद्योगिक और वितीय केंद्र है। गुरुग्राम भारत की राजधानी दिल्ली से 3० किलोमीटर, द्वारका से 2० किलोमीटर, चंडीगढ़ से 275 किलोमीटर दूर है। गुरुग्राम दिल्ली के चार प्रमुख उपग्रह शहरो में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा है। गुरुग्राम दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली मेट्रो के माध्यम से सीमा साँझा करता है।
गुरुग्राम — जिला —

गुरुग्राम का भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद तीसरा स्थान है। गुरुग्राम भारत का एकमात्र पहला एसा शहर है जिसके प्रतेक घर में बिजली की पूर्ति होती है। बिज़नस टुडे मैगज़ीन के द्वारा गुरुग्राम को भारत में रहने के लिए ११ स्थान प्राप्त है। पिछले 20 सालो में गुरुग्राम ने बहुत तेजी से प्रगति की है और अपने आप को दुनिया के नक़्शे पर स्थापित किआ है।

पौराणिक इतिहास

गुरुग्राम का नाम हिन्दू ग्रंथो में भी मिलता है। गुरुग्राम गाँव, जो की शहर के एकदम मध्य मैं है, गुरु द्रोणाचार्य का गाँव है। यही पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवो और कोरवो को शिक्षा दी थी। पांडव और कोरव्, हिन्दू ग्रन्थ महाभारत के पात्र है। गुडगाँव का पुराणिक नाम गुरुग्राम है, अर्थात गुरु (द्रोणाचार्य) का ग्राम | गुरु द्रोणाचार्य को गुरुग्राम पांड्वो और कोरवो ने उपहार स्वरुप दिया था, जो की ऋषि भरद्वाज के पुत्र थे। महाभारत में दर्शाया गया कुआ, जिसमे पांडवो और कोरवो की गेंद चली गई थी, अभी भी गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज के अन्दर मोजूद है।

आधुनिक जानकारी

इतिहास में गुरुग्राम पर हमेशा से दिल्ली पर राज करने वाले राजाओं का ही अधिकार रहा है जेसे की राजपूत, यदुवंशी, मुग़ल, मराठा आदि। भारत की जनगणना के अनुसार गुरुग्राम की जनसंख्या दस लाख से अधिक है। भारत की राजधानी दिल्ली से अपनी निकटता के कारण गुरुग्राम ने पिछले दशक के दौरान बड़े पैमाने पर तरक्की की है। गुरुग्राम के विकसित होने में उसका एक प्रमुख आउटसोर्सिंग गंतव्य होना व उत्तरी भारत में अचल संपत्ति बाजार के रूप में उभरना भी एक मुख्य कारण है।

गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है , साथ ही सुल्तानपुर राष्टीय झील पार्क , दमदमा झील , सोहना गर्म पानी कुंड , मुख्य पर्यटन स्थल है
गुरुग्राम के शॉपिंग मोल , बाजार ,

किंगडम ऑफ़ ड्रीम आदि मुख्य स्थान है

हैप्पीनेस इंडिया न्यूज़

banner

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *