banner
Jun 16, 2021
418 Views

मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है , दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Written by
banner

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में भी बारिश अभी जारी रहेगा। मानसून देश के लगभग आधे क्षेत्रों में दस्तक दे चुका है

वहीं मुंबई में कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके साथ ही देश के कई इलाकों में तेज और आंधी बारिश हो रही है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं,दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग
ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 16 जून तक बारिश होने की संभावना है।

मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों, पूरे छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है। साथ ही उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के भी कई इलाकों में मौसम बना हुआ है। इन इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चल रही है।

banner

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *